-->

Translate

शिक्षक दिवस पर संकल्प: न्यू आदर्श एकेडमी में शिक्षा की गुणवत्ता और अभिभावक सहयोग को लेकर नई पहल।

शिक्षक दिवस पर संकल्प: न्यू आदर्श एकेडमी में शिक्षा की गुणवत्ता और अभिभावक सहयोग को लेकर नई पहल।

जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। महान शिक्षाविद एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को मियां टोली स्थित न्यू आदर्श इंग्लिश एकेडमी, खुसरूपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
 
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश प्रसाद ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की असली नींव हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, समय का पाबंद रहना और निरंतर मेहनत करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर शिक्षक अनूप कुमार, शिक्षिका श्रीमती रीना देवी, इशरत प्रवीण, गुलनाज प्रवीण, मानसी कुमारी और सान्वी कुमारी ने संयुक्त रूप से केक काटकर उपस्थित सभी बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने भी शिक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और छोटे-छोटे सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आज के दिन को केवल उत्सव तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों के सर्वांगीण विकास और अभिभावकों के सहयोग को और मजबूत बनाने के संकल्प के रूप में भी मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और छात्रों का आभार प्रकट किया गया।

0 Response to "शिक्षक दिवस पर संकल्प: न्यू आदर्श एकेडमी में शिक्षा की गुणवत्ता और अभिभावक सहयोग को लेकर नई पहल।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article