LBFC TRUST की संस्थापिका रागिनी पटेल विशिष्ट अतिथि रहीं, ब्रांड एंबेसडर लाडो 8वें प्रतिभा सम्मान में सम्मानित !
पटना। कुर्मी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 8 वां प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 संपन्न हुआ। इस समारोह में राज्य के 56 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्रों में वे विद्यार्थी शामिल थे जिन्होंने मैट्रिक में 75% से अधिक, CBSE/ICSE में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए। साथ ही IIT JEE, NIT, IIIT, IIM, मेडिकल और CLAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र भी शामिल थे। कई छात्रों ने 98% तक अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम में LBFC TRUST - Laddo Bani Fan's Club Trust की संस्थापिका एवं अध्यक्षा श्रीमती रागिनी पटेल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा: "बच्चों आप इसी तरह खूब मन लगा के पढ़े। आप खूब आगे बढ़े। देश के लिए मिसाल बनें। अपने परिवार और समाज का मान-सम्मान बना के रखें। LBFC TRUST आपको इसी तरह सहयोग करता रहेगा।"
इसी समारोह में LBFC TRUST की ब्रांड एंबेसडर लाडो को भी शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मात्र 10 वर्ष की आयु में 200+ अवार्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है। लाडो खुद पढ़ाई के साथ लाडो की पाठशाला में पिछले 2 साल से जरूरतमंद बच्चों को फ्री शिक्षा दे रही हैं।
LBFC TRUST शिक्षा और समाज कल्याण के कार्यों में लगातार सक्रिय है !


0 Response to "LBFC TRUST की संस्थापिका रागिनी पटेल विशिष्ट अतिथि रहीं, ब्रांड एंबेसडर लाडो 8वें प्रतिभा सम्मान में सम्मानित !"
एक टिप्पणी भेजें