स्वतंत्रता दिवस पर समावेशी पहल: रागिनी पटेल और लाडो बाणी पटेल ने किया ध्वजारोहण, बधिर बच्चों ने पेश की मिथिला आर्ट !
पटना। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिघा घाट स्थित 'बधिर महिला फाउंडेशन ऑफ बिहार' के प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।
समारोह में LBFC Trust की चेयरपर्सन श्रीमती रागिनी पटेल एवं ब्रांड एम्बेस्डर कुमारी लाडो बाणी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुईं।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और मुख्य आकर्षण बधिर बच्चों द्वारा सांकेतिक भाषा (Sign Language) में प्रस्तुत राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत रहा, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान एक बेहद खास पल तब देखने को मिला, जब संस्था की एक प्रतिभाशाली मूक-बधिर छात्रा व कलाकार ने अपने हाथों से उकेरी गई खूबसूरत मिथिला पेंटिंग लाडो बाणी पटेल को भेंट की। इस आत्मीय उपहार को पाकर लाडो बाणी भावुक हो गईं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने संस्था के निस्वार्थ प्रयासों की सराहना करते हुए बधिर महिलाओं व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प जताया।
उपस्थित गणमान्य:
समारोह में LBFC Trust से इंद्रजीत पटेल और प्रवीण पूनिया, यूनीक सोलर के संचालक श्री धीरज कुमार, संस्था की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती सुषमा तिर्की, सांकेतिक भाषा द्विभाषिया किशोरी जाजोदिया तथा संस्था सहयोगी कविता कुमारी, शालू सिंह, जितेंद्र कुमार, सुरेश, बेंजामिन एंथोनी एवं सृष्टि प्रेरणा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पूरा आयोजन देशभक्ति, कला, समानता और समावेशिता के अद्भुत संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


0 Response to "स्वतंत्रता दिवस पर समावेशी पहल: रागिनी पटेल और लाडो बाणी पटेल ने किया ध्वजारोहण, बधिर बच्चों ने पेश की मिथिला आर्ट !"
एक टिप्पणी भेजें