जे.एम.एस. क्लासेज में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस।
कार्यक्रम में लगभग दो सौ से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीतों, बॉलीवुड नृत्यों और पारंपरिक झिझिया नृत्य के साथ-साथ "वाल विवाह" जैसे रंगारंग नाटक प्रस्तुति भी शामिल थी, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। नाटक प्रस्तुति में अभिनय की प्रबलता और प्रस्तुति की रचनात्मकता को विशेष प्रशंसा मिली।
जे.एम.एस. क्लासेज के डायरेक्टर अजय राज के नेतृत्व में सम्पूर्ण कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोचिंग शिक्षक जीतू कुमार ने अपनी अनोखी शैली और सलीके से किया, जिससे कार्यक्रम में मनोरंजन और मर्यादा का संतुलन बना रहा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सुनील कुमार और बड़ी तादाद में अभिभावक भी उपस्थित थे जिन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर मनोयोग से प्रशंसा व्यक्त की।
समापन अवसर पर डायरेक्टर अजय राज ने आने वाली पीढ़ी से अपेक्षा जताते हुए कहा कि आज के छात्र ही देश के उज्जवल भविष्य की नींव हैं और ऐसे आयोजनों से उनमें राष्ट्रीय चेतना का विकास होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षकीय स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।
0 Response to "जे.एम.एस. क्लासेज में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस।"
एक टिप्पणी भेजें