-->

Translate

महाशिवरात्रि पर बैकठपुर मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पटना एसएसपी ने किया निरीक्षण।

महाशिवरात्रि पर बैकठपुर मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पटना एसएसपी ने किया निरीक्षण।

जोश भारत न्यूज|बिहार
 
खुसरूपुर। बैकठपुर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने दिनांक 14 फरवरी 2026 शनिवार को मंदिर परिसर का सघन निरीक्षण किया और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए। उनका यह दौरा लाखों शिव भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, खासकर जब मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। एसएसपी शर्मा ने मंदिर के हर कोने का जायजा लिया, जिसमें मुख्य द्वार, पूजा स्थल, घाट क्षेत्र, निकास मार्ग और सुरक्षा घेरा (बैरीकेड) शामिल हैं। उनके साथ स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

सीडीपीओ संजीव कुमार फतुहा-2 ने भी मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूजा समापन के बाद भक्तों के निकास द्वार पूरी तरह से खुले रहेंगे। इससे भगदड़ या जाम जैसी किसी परेशानी से बचा जा सकेगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जो भीड़ प्रबंधन में सहायक सिद्ध होंगे। सीडीपीओ ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारियों की निगरानी में पूरी व्यवस्था चलेगी। मंदिर परिसर में नागरिक सुरक्षा सेवा की विशेष टीम भक्तों को दिशा निर्देश देने के लिए तैनात की गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ी संख्या में महिला बिहार पुलिस की टुकड़ियां लगाई गई हैं। यह कदम महिलाओं की बढ़ती उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। बैकठपुर गंगा घाट पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम पूर्ण रूप से सक्रिय रहेंगे। भक्तों की सुरक्षा के लिए दो नावों पर आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराई गई है, जो किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करेंगी।

खुसरूपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मंदिर में उपस्थित रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल को मंदिर परिसर में सतर्क रहने, भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। थाना अध्यक्ष ने कहा कि भक्तों का कोई भी सुझाव या शिकायत तुरंत सुनी जाएगी। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 की दो गाड़ियां मंदिर परिसर में उपस्थित रहेंगी। इस दौरान प्रशासन के सहायता केलिए स्वयंसेवक की भी व्यवस्था की गई, जो भक्तों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेंगे। मौके पर मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

0 Response to "महाशिवरात्रि पर बैकठपुर मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पटना एसएसपी ने किया निरीक्षण।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article