मोकामा में क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन, रामटोला हुआ विजेता।
मोकामा। दिनांक 14 फरवरी 2026 शनिवार को मेरा युवा भारत पटना,के तत्वावधान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन जय भीम युवा क्लब द्वारा मोकामा प्रखंड के रामटोला +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए कबड्डी, 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कबड्डी बालक वर्ग में विजेता रामटोला और उपविजेता औटा वही बालिका वर्ग में भी विजेता रामटोला एवं उपविजेता औटा हुई वही फुटबाल बालक वर्ग में विजेता औटा और रामटोला उपविजेता हई और 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम प्रतिज्ञा द्वितीय सुशी एवं तृतीय रचना कुमारी ने हासिल की इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक टुनटुन जी, स्वयंसेवक पल्लवी राय, रोहित कुमार, सुधांशु कुमार, गोविंद कुमार, लकी कुमार और इंपायर के रूप में शिवम, आजाद, सतेंद्र शामिल थे।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद कमल किशोर प्रसाद, मुकेश मुख्या, टुनटुन सरपंच और सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज जी ने खेल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मैडल ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर से सम्मानित किया।


0 Response to "मोकामा में क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन, रामटोला हुआ विजेता।"
एक टिप्पणी भेजें