-->

Translate

 'यूथ पावर' कार्यालय प्रांगण में वित्तीय सहायता साक्षरता कार्यशाला का हुआ आयोजन।

'यूथ पावर' कार्यालय प्रांगण में वित्तीय सहायता साक्षरता कार्यशाला का हुआ आयोजन।

जोश भारत न्यूज|बिहार

 
कटिहार। समेली प्रखंड में भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देश के आलोक में वित्तीय सहायता साक्षरता कार्यशाला का आयोजन "यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन" कार्यालय प्रांगण में स्वधार फिन एक्सेस संस्था के तत्वावधान में आयोजित किया गया। वित्तीय सहायता साक्षरता शिविर का संचालन वित्तीय साक्षरता केन्द्र, कुर्सेला एवं कटिहार के प्रभारी सत्यम कुमार ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन मलहरिया पंचायत के पांचों सीएम पूनम रानी, रुबी कुमारी, पिंकी कुमारी, बिन्दु कुमारी, ज्योति कुमारी तथा सीएन आरपी ललिता कुमारी सहित समस्त जीविका दीदियों के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रभारी सत्यम कुमार ने कार्यक्रमों के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ग्रामीणों को आर्थिक रूप से जागरूक बनाना तथा सुरक्षित बैंकिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया गया कि इस वर्ष आरबीआई वित्तीय साक्षरता सप्ताह का थीम  "केवाईसी "सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम निर्धारित किया गया है। उन्होंने जीविका दीदियों एवं ‌ग्रामीणों केवाईसी के महत्व, सुरक्षित बैंकिंग, धोखाधड़ी एवं  ऑनलाईन  जालसाजी से बचाव के विभिन्न उपायों पर जानकारी उपलब्ध कराया गया।
इसके अलावा फिजिकल केवाईसी, ऑनलाईन केवाईसी, फेक केवाईसी की पहचान, मैन्युअल केवाईसी से बचाव तथा बैंकिंग सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यशाला शिविर के अन्त में सुरक्षित बैंकिंग अपनाने, किसी भी संदिग्ध कॉलिंग से सतर्क रहने तथा समय पर केवाईसी पूरा करने की अपील की गई। कार्यक्रम समापन के पश्चात् जीविका कार्यालय मे बीपीएम प्रकाश कुमार सिंह को जागरुकता पोस्टर सत्यम कुमार सीएम पूनम रानी, रुबी कुमारी, पिंकी कुमारी, ज्योति कुमारी तथा सीएन आरपी ललिता कुमारी, जीविका दीदी बोबी भारती, वीना कुमारी, प्रीति कुमारी, लुसी कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से सौंपा।
यह कार्यक्रम लगातार विभिन्न पंचायतों में दिनांक 09/02/2026से दिनांक 13/02/2026 तक सप्ताहिक जागरकता कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है।

0 Response to " 'यूथ पावर' कार्यालय प्रांगण में वित्तीय सहायता साक्षरता कार्यशाला का हुआ आयोजन।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article