श्री अरविंद महिला कॉलेज में 'विकसित भारत 2047' पर बहस, NSS और गर्गी अध्याय की संयुक्त परिचर्चा में छात्राओं का कमाल।
पटना। श्री अरविन्द महिला कॉलेज, पटना में दिनांक 13 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई 1 एवं 2 तथा लेट्स इंस्पायर बिहार, गर्गी अध्याय के संयुक्त तत्वावधान में "विकसित भारत 2047 युवा नेतृत्व से वैश्विक नेतृत्व की ओर" विषय पर सामूहिक परिचर्चा एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में गर्गी अध्याय से नितिका अग्रवाल एवं अंजलि भारद्वाज ने छात्राओं को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी तथा प्रतियोगिता से संबंधित नियमों को भी विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सपना बरुआ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था। छात्राओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका एवं चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें—
प्रथम स्थान – पायल कुमारी
द्वितीय स्थान – स्वाति कुमारी
तृतीय स्थान – कशिश कुमारी को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में 30 छात्राओं की भागीदारी रही।
अंत में सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


0 Response to "श्री अरविंद महिला कॉलेज में 'विकसित भारत 2047' पर बहस, NSS और गर्गी अध्याय की संयुक्त परिचर्चा में छात्राओं का कमाल।"
एक टिप्पणी भेजें