ग्रामीण जीविका के द्वारा किया गया लोगो को जागरूक, लोगों ने लिए शपथ।
खुसरूपुर। नगर में जीविका जिला के आदेशानुसार, ग्रामीण जीविका की दीदी अधिकार केंद्र समन्वयक शुलेखा कुमारी उर्फ रूपा के नेतृत्व में पूरे खुसरूपुर के मूर्ति पंडाल में भ्रमण कर पूरे खुसरूपुर नगर के लोगो के बीच महिलाओं के साथ हो रहें हिंसा, मारपीट, दरिंदगी को लेकर लोगो को जागरूक किया गया। दीदी अधिकार केंद्र समन्वयक शुलेखा कुमारी उर्फ रूपा साथ हीं जी.सी.आर.पी. आशा कुमारी, जी.सी.आर.पी. रिपु देवी, सपना कुमारी, संजू कुमारी, पूनम कुमार, ललिता कुमारी के साथ स्वीटी कुमारी उपस्थित हो लोगो के बीच महिलाओं के साथ हिंसा मारपीट जैसी बातों को रखा गया। और सभी महिलाओं ने लोगो को शपथ ग्रहण करते हुए लोगो को जागरू करने का कार्य किया माता का जयकारा लगाते हुए कहा, मां दुर्गा आस्था विश्वास और शक्ति की प्रतीक है मां हमें हर संकट से बचाती हैं, जैसे हमारे घर की महिलाएं हमें हर संकट से बचाती हैं। मां की इस पावन पर्व और आगमन पर हम आपसे यह आग्रह करते हैं, कि जैसे हम मां दुर्गा का सम्मान करते हैं वैसे यह हमें घर की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। आज भी हमारे समाज में महिलाओं पर कुछ लोग हाथ उठाते हैं उनका अपमान करते हैं, बाल विवाह कर रहे हैं। जहां हम एक तरफ मां सरस्वती की पूजा करते हैं वहीं दूसरी तरफ बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने से रोका जाता है। एक तरफ हम दुर्गा पूजा में कन्या पूजन करते हैं और दूसरी तरफ मां के रूप को जो हमारे घर में हमारी पत्नी है, बेटियां हैं उन पर हम हाथ उठा रहे हैं हम सभी शपथ लेते हैं कि हम अपने आसपास हो रहे हैं ऐसे को कुरीतियों को रोकेंगे और उसे खत्म करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। जय मां दुर्गा। बता दें तो जीविका" गरीबी उन्मूलन के लिए बिहार सरकार की एक पहल है। जीविका, बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना, विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त बिहार सरकार की एक परियोजना है। इसका उद्देश्य स्व-प्रबंधित सामुदायिक संस्थान बनाकर और स्थाई आजीविका के माध्यम से आय में वृद्धि करके ग्रामीण गरीबों को सशक्त बनाना है।
0 Response to "ग्रामीण जीविका के द्वारा किया गया लोगो को जागरूक, लोगों ने लिए शपथ।"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.