-->

Translate

महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया जागरूक, कराए गए नारी शक्ति फिटनेस दौड़।

महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया जागरूक, कराए गए नारी शक्ति फिटनेस दौड़।

जोश भारत न्यूज|उत्तराखंड
नारसन। नेहरु युवा केंद्र, हरिद्वार एवं  खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा ब्लॉक नारसन के गांव नारसन कला में यूथ क्लब नारसन के संयुक्त तत्वावधान  में गहन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर मतदाता जागरुकता  कार्यक्रम, एवं नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूथ क्लब के सदस्य मनीष धारीवाल ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर महिला शक्ति संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला देवी,  सुनीता देवी मेनपाली, श्री धामा सिंह, श्री सत्येंद्र सिंह, श्री काकाराम कार्तिक, बंसी धारीवाल एन.वाई.वी. अनीता देवी व पूर्व एन.वाई.वी. कल्लू सिंह उपस्थित रहें। कार्यक्रम में महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रथम वंशिका, द्वितीय पायल, तृतीया साक्षी ने स्थान प्राप्त किया, विजेताओं को टी-शर्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

0 Response to "महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया जागरूक, कराए गए नारी शक्ति फिटनेस दौड़।"

advertising articles 2

Advertise under the article