-->

Translate

कन्या उच्च विद्यालय में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन

कन्या उच्च विद्यालय में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन

जोश भारत न्यूज|बिहार
संपतचक। नेहरू युवा केन्द्र, पटना द्वारा शनिवार को कन्या उच्च विद्यालय के खेल प्रांगण में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बृजेश कुमार और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि प्रकाश ने किया, संपतचक कन्या उच्च विद्यालय के लगभग तीस से चालीस छात्राओं ने भाग लिया सभी छात्राओं ने 400 मीटर की दौड़ प्रदर्शन कर अपनी नारी शक्ति प्रदर्शन का शौर्य प्रस्तुत किया। दौड़ में भाग लेने वाली अंजली कुमारी प्रथम स्थान, सना प्रवीण दूसरे स्थान वहीं तीसरे स्थान पर पायल कुमारी ने अपना नाम दर्ज किया। जिन्हे सर्टिफिकेट मेडल टी-शर्ट और कैप से सम्मानित किया गया।  नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के प्रखंड कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार ने कहा इन दिनों महिलाएं भी अपने सेहत के साथ फिटनेस केलिए जागरूक हैं। हम उन महिलाओं तक पहुंच कर उन्हे फिटनेस केलिए जागरूक करेंगे, बताएंगे जहा ऐसे साधन नही हैं की वे अपने फिटनेस केलिए ध्यान कैसे रख सकें। प्रधानाध्यापक ने नेहरू युवा केंद्र, पटना भारत सरकार खेल मंत्रालय पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए भारत सरकार को ऐसे कार्यक्रमों के लिए अपना धन्यवाद व्यक्त किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका के साथ सैंकड़ों छात्राएं साथ कर्मचारी उपस्थित रहें।

0 Response to "कन्या उच्च विद्यालय में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन"

advertising articles 2

Advertise under the article