-->

Translate

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन

जोश भारत न्यूज|बिहार
फतुहा। नेहरू युवा केन्द्र, पटना द्वारा शनिवार को राजकृत व्यापार मंडल बालिका उच्च विद्यालय के खेल प्रांगण में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक रामनारायण सिंह ने खेल कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम का संचालन लिपिक चंद्रमणि कुमार के साथ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि प्रकाश एवं बृजेश कुमार ने किया, फतुहा के हाई स्कूल के साथ फतुहा के कई स्कूलों के छात्राओं ने भाग लिया सभी छात्राओं ने 400 मीटर की दौड़ प्रदर्शन कर अपनी नारी शक्ति प्रदर्शन का शौर्य प्रस्तुत किया। दौड़ में भाग लेने वाली निशा कुमारी प्रथम स्थान, प्रीति कुमारी दूसरे स्थान वहीं तीसरे स्थान पर चांदनी कुमारी ने अपना नाम दर्ज किया। जिन्हें मेडल, सर्टिफिकेट टी शर्ट और कैप से सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के प्रखंड कोऑर्डिनेटर रवि प्रकाश ने बताया कि आमजनों से बेटियों केलिए कहकर अपील किया कि बिना पढ़ाए बच्चों को घर में रखना पाप है, पढ़ाना बहुत जरुरी है, और खेलकूद करना शारीरिक, मानसिक दोनों से फिट रह सके, इसके लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजित कराने का प्रयास करता रहूंगा, बेटा बेटी एक समान तब होगा समृद्ध समाज का निर्माण। स्कूल के प्रधानाध्यापक राम नारायण सिंह ने नेहरू युवा केंद्र, पटना भारत सरकार खेल मंत्रालय पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए भारत सरकार को ऐसे कार्यक्रमों के लिए अपना धन्यवाद व्यक्त किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका के साथ सैंकड़ों छात्राएं साथ कर्मचारी उपस्थित रहें।


0 Response to "युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन"

advertising articles 2

Advertise under the article