
नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन।
अरवल। कार्यालय नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, अरवल के द्वारा सभी पांचो प्रखंडों में नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम करपी प्रखंड अंतर्गत गांधी मैदान बस्ती बिगहा में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिन्टु कुमार थाना प्रभारी रामपुर चौरम कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर किया। आए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र पहना किया गया। इस कार्यक्रम को संचालन मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा अध्यक्ष सूरज कुमार के द्वारा किया गया। नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले महिलाओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए चयन किया गया। करपी प्रखंड में चयनित प्रतिभागियों को आए अतिथि के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान मोनिका कुमारी, द्वितीय स्थान रिभा कुमारी एवं तृतीय स्थान प्रिती कुमारी को माय भारत टी-शर्ट कैप, मग, कलाई बैंड, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0 Response to "नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन।"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.