-->

Translate

अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन हेतु, बनाए जा रहे "राम मंदिर" के मॉडल।

अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन हेतु, बनाए जा रहे "राम मंदिर" के मॉडल।


जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। खुसरूपुर नगर के कुआं बाजार सोनार टोली मुहल्ला में पिछले कई वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ एक झांकी की प्रस्तुति दिखाई जाती है। शक्ति शिव नवयुवक संग के नेतृत्व में, इस वर्ष भी अयोध्या के "राम मंदिर" को ऋतिक राज वर्मा के द्वारा बनाया जा रहा है। जनवरी माह में भव्य "राम मंदिर" का निर्माण हेतु, खुसरूपुर में "राम मंदिर" को बनाया जा रहा है। साथ ही आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी एवं आदरणीय योगी आदित्यनाथ का मॉडल को भी प्रस्तुत किया जायेगा "राम मंदिर" का उद्घाटन करते हुए। साथ ही "चंद्रयान 3" को भी दिखाया जायेगा। "राम मंदिर"  बनाने का मुख्य उद्देश्य, सनातनी हिंदुओं को धर्म के प्रति जागरूक करना है।  शुरुआती  2013  सोनार टोली मुहल्ला में 8.फिट का गोरिला का प्रस्तुति दिखाई गई थी, जो बहुत ही चर्चा का विषय बना, उसके बाद से ही खुसरूपुर के छोटी दुर्गा, शक्ति शिव नवयुवक संग समिति सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि हर वर्ष एक झांकी की प्रस्तुति देना है। जिसके बाद 2014 में "जलपरी" भी बहुत ही चर्चा में रही थी, इसमें नहर बना 'जीवित मछलियों' को दर्शाया गया था। 2016 में "श्री कृष्ण जी" को शेषनाग पर नृत्य कर दर्शाया गया था। 2017 में, शुधांसु सिंह के द्वारा मानव महादेव, और 2018 में मानव श्री कृष्ण का झांकी प्रस्तुति दिखाई गई थी। 2021 में आर्टिस्ट ऋतिक राज वर्मा के द्वारा थर्माकोल से बना उत्तराखंड के केदारनाथ को दिखाया गया जो बहुत ही चर्चा में रहा। 2022 में उजैन का महाकाल। आर्टिस्ट  ऋतिक राज वर्मा ने भी अपने कला का प्रस्तुति दिखा खूब सुर्खियां बटोरें। इस वर्ष 2023 में थर्माकोल से अयोध्या का भव्य मंदिर "श्री राम मंदिर" का प्रस्तुति दिखाई जाएगी जो अभी से ही बहुत ही चर्चा में है।

0 Response to "अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन हेतु, बनाए जा रहे "राम मंदिर" के मॉडल।"

advertising articles 2

Advertise under the article