-->

Translate

"कामकाजी बैठक" में शामिल हुए; पूर्व भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव।

"कामकाजी बैठक" में शामिल हुए; पूर्व भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव।

जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। नगर के अखाड़ा रोड में खुसरूपुर मंडल अध्यक्षा सोनी जयसवाल और खुसरूपुर ग्रामीण अध्यक्ष रणवीर सिंह उर्फ झुनझुन के नेतृत्व में कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव सामिल हुए। और बैठक में नंदकिशोर यादव ने दोनों मंडल अध्यक्ष को 15 सितंबर तक बूथ स्तर पर कमिटी, पन्ना प्रमुख का गठन करने के साथ बूथ पर पालक नियुक्त करने का निर्देश दिया। वहीं खुसरूपुर मंडल अध्यक्षा सोनी जयसवाल ने कहा की हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा निर्देशों पर काम करना है। भारतीय जनता पार्टी हमारे कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान का ख्याल रखती है इसलिए हमें भी पार्टी के आदेश का पालन करना चाहिए। हर बूथ हर सक्तिकेंद्र को मजबूत करने की बात की। वहीं आएं सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और माला से सम्मानित किया गया। मौके पर आए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, विधान सभा विस्तारक भैया लाल माथुर, जिला महामंत्री अरविन्द यादव, उमेश सिंह, केशव कांत, राजेश सिंह राजु, शोभा देवी, कुंवर विजय पासवान, जिला प्रभारी सीताराम पांडे, गौतम कुमार पुटु यादव, खुसरूपुर मंडल महामंत्री विवेक राज वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम देवी, ओ०बी०सी० मोर्चा अध्यक्ष राजीव गुप्ता, रजनीकांत, सुरेंद्र कुमार, रूपा देवी, विनीता देवी, अजय कुमार, बंटी कुमार, रामकली देवी, सोनू कुमार, राजकुमार पंडित, पूनम गुप्ता, कनकलता जयसवाल, संजय कुमार, संजय साहू, शंकर भारती, राकेश कुमार, नीरज, सुरेंद्र, दिलीप जयसवाल के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

0 Response to ""कामकाजी बैठक" में शामिल हुए; पूर्व भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव।"

advertising articles 2

Advertise under the article