-->

Translate

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन: फतुहा के "व्यापार मंडल कन्या उच्च विद्यालय" एवं "हाई स्कूल" में

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन: फतुहा के "व्यापार मंडल कन्या उच्च विद्यालय" एवं "हाई स्कूल" में

 जोश भारत न्यूज|बिहार

फतुहा। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम फतुहा प्रखंड के "व्यापार मंडल कन्या उच्च विद्यालय" एवं "हाई स्कूल फतुहा" में दिनांक 19/08/2023 शनिवार को आयोजित किया गया। वहीं अस्पताल के पूर्व चिकित्सक एन०सी०सी० उड़ान के द्वारा नुक्कड़ नाटक और आपदा से लड़ने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। मौके पर राज्य समन्वयक एन०सी०सी० उड़ान धीरज कुमार ने बताया की सड़क दुर्घटनाओं में हो रहे हादसों को कैसे रोकथाम किया जाए, अस्पताल पहुंचने से पूर्व घायल व्यक्ति का कैसे इलाज किया जाए और उन्हें कैसे अस्पताल पहुंचाया जाए इस संदर्भ में आज अस्पताल पूर्व चिकित्सा ट्रेनिंग दिया गया। जिसमें हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर, ट्रेनर अमरेंद्र झा, उज्जवल कुमार, एन०सी०सी० उड़ान के प्रखंड कोऑर्डिनेटर रवि प्रकाश, व्यापार मंडल कन्या उच्च विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, शिक्षिका सपना कुमारी, अनुपमा कुमारी, धर्मराज कुमार, चंद्रमणि कुमार, हाई स्कूल फतुहा के प्रधान लिपिक ठाकुर दिनेश कुमार सिंह, शैलेश कुमार, शिक्षक, रविंद्र कुमार, बबीता गुप्ता, अर्चना कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, एन०सी०सी० उड़ान के कैडेट रोहित कुमार एवं दोनों विद्यालयों में हजारों संख्या में छात्र एवं छात्राएं साथ विद्यालय क्रमचारी मौजूद रहे।

0 Response to "जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन: फतुहा के "व्यापार मंडल कन्या उच्च विद्यालय" एवं "हाई स्कूल" में"

advertising articles 2

Advertise under the article