-->

Translate

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक "बब्लु कुमार" प्रखण्ड बिहटा का चमकता ध्रुव सितारा जिसकी जीवन खुद मशाल है।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक "बब्लु कुमार" प्रखण्ड बिहटा का चमकता ध्रुव सितारा जिसकी जीवन खुद मशाल है।

जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना/बिहटा|दृढ़ इच्छाशक्ति और बुलंद हौसले जो तुम साथ ले चलो तो मंजिलें खुद सर झुकाती है और कहती है आओ साथ चलें तुम्हारे इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से नाम लिखवाने! जी हां 25 साल की उम्र का लड़का है फिर भी इस लड़के का हौसला हिमालय सा ऊंचा और लक्ष्य अर्जुन द्वारा साधे मछली की आंख की तरह और कर्तव्य किसी निश्चल बहती गंगा नदी की तरह अडिग,अमिट और प्रवाहवेग। जी हां अक्सर जिस उम्र और दौर से यह लड़का गुजरता हुआ अपने लक्ष्य को सीढी दर सीढी चल रहा है, अमूमन उस उम्र में लड़के के अंदर जवानी की उन्माद चंचलता, अल्हडता़ का रंग चढ़ा होता है लेकिन इससे इस लड़के ने आज पूरे विश्व का ग्लोबल वार्मिंग की जद में आने की विकट समस्या को अपने स्तर से सुलझाने की कोशिश कर रहा हैं।
2.5 वर्ष नेहरू युवा केंद्र, पटना में अपना योगदान दे रहे हैं।प्रखंड प्रशासन के सभी अधिकारीगण से मिलकर कार्यक्रम को करना नेहरू युवा केंद्र के सभी कार्यक्रम को बैनर तले के माध्यम से अपना गांव अपना क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम करते आ रहे हैं। और साथ ही साथ 3 वर्षों से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में स्वच्छताग्राही के रूप में प्रखंड बिहटा में कार्य करना पर्यावरण और जलवायु के असंतुलन को अपने स्तर से बचाने की जद्दोजहद में जुड़े हुए हैं। साथ ही साथ अपने आप को शिक्षा के क्षेत्र में भी गरीब असहाय और निशक्त बच्चों के प्रति समर्पित करते आ रहे हैं सलाम करता है प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरफ से ऐसे परिवार से बब्लु कुमार को जज्बे को जिसने अपनी जीवन के अमूल्य समय को बेकार और बेवजह बर्बाद ना कर ऐसे कार्यों में लगाया जहां से समाज गांव और देश का सर्वज्ञ विकास संभव होता है।

0 Response to "राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक "बब्लु कुमार" प्रखण्ड बिहटा का चमकता ध्रुव सितारा जिसकी जीवन खुद मशाल है।"

advertising articles 2

Advertise under the article