-->

Translate

युवा लेखक प्रियेश सिंह का राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022 के लिए चयन

युवा लेखक प्रियेश सिंह का राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022 के लिए चयन

युवा लेखक प्रियेश सिंह (Priyesh Singh) को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022 से वर्थी वैलनेस फाउंडेशन ने सम्मानित किया । आपको बता दे कि युवा लेखक प्रियेश सिंह लगातार साहित्य के क्षेत्र मे अच्छा कार्य कर रहे हैं बिहार मे साहित्य के क्षेत्र मे योगदान के लिए उन्हें बिहार गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। प्रियेश सिंह की रचनाएं न्यूज पेपर और पत्रिका में प्रकाशित हो चुके है। इस अवसर पर प्रियेश सिंह ने कहा कि वो अपने आगामी पुस्तक की तैयारी में लगे हुए हैं जो दिसम्बर में प्रकाशित होंगी। इससे पहले प्रकाशित हो चुका इनका पुस्तक युवा परिवेश लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैं। पुस्तक युवा परिवेश की रचना तू युवा है युवा बन के माध्यम से युवा वर्ग जागरूक हो रहे हैं।
प्रियेश सिंह लगातार अपने साहित्य कार्यो को लेकर चर्चा में रहते हैं और उन्हें उनके साहित्य कार्यो को लेकर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं वर्थी वैलनेस फाउंडेशन के संस्थापक मानसी बाजपेई ने बताया कि यह सम्मान प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज मे वास्तविक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। फाउंडेशन के सह-संस्थापक सौम्या बाजपेई के अनुसार राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्रतिवर्ष साहित्य, शिक्षा, विज्ञान और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मानवतावादियों को सम्मानित करने का प्रयास है। फाउंडेशन के चयन समिति ने बताया कि प्रियेश सिंह को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है।

0 Response to "युवा लेखक प्रियेश सिंह का राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022 के लिए चयन "

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article