-->

Translate

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य  आरके सिन्हा समाज सेवा का कार्य में अनवरत रूप से लगे रहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा समाज सेवा का कार्य में अनवरत रूप से लगे रहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य  आरके सिन्हा समाज सेवा का कार्य में अनवरत रूप से लगे रहते हैं। इसी कड़ी में बीती रात उन्होंने  पूर्व मंत्री स्व लालमुनि चौबे की सुपुत्री सुश्री तृष्णा  का शुभ विवाह अपने पटना स्थित आवास "अन्नपूर्णा भवन" में केवल सम्पन्न ही नहीं कराया बल्कि पिता की तरह कन्यादान की रस्म भी पत्नी रीता किशोर सिन्हा के सॅंग निभाई।



स्व.लालमुनी चौबे भाजपा के संस्थापक सदस्य में एक रहे है।1996 से 2009 तक चार बार बक्सर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से वे सांसद रहने के अलावा चैनपुर विधानसभा से तीन बार विधायक भी निर्वाचित रहे और १९७७ में बिहार के स्वास्थ्य मॅंत्री भी रहे ! लेकिन, अपना जीवन सादगी में एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह ही बिताया ! इसी लिये वे कार्यकर्ताओं के बीच “फक्कड बाबा” के नाम से भी मशहूर थे! अपने जीवन के अंतिम ६-८ महीने उन्होनें सिन्हा जी के सांसद आवास पर ही बिताये! वहीं से एम्स में दाखिल हुये और उनकी ॲंतिम यात्रा भी सिन्हा जी के सरकारी आवास से ही निकली!




कल रात शुभ विवाह समारोह में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर  मनोज सिन्हा के अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवॅं रेणु देवी ,मंत्री मंगल पांडेय,नितिन नवीन,जीवेश मिश्रा ,सम्राट चौधरी ,सुभाष सिंह,संगठन मंत्री नागेंद्र जी,भीखू भाई दालसानिया, सांसद रामकृपाल यादव,विधायक नंद किशोर यादव ,विधायक संजीव चौरसिया के अतिरिक्त विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव,राजद उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी,जदयू से मंत्री संजय झा ,कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,विश्वनाथ राम , विधायक सहित सभी दलों से बड़ी संख्या में नेताओं और उनसे जुडे सैकडों कार्यकर्ताओं  ने समारोह में शामिल होकर नव दॅंपति को हार्दिक शुभकामनाएं दी।




सभी अतिथियों का स्वागत स्वम आर के सिन्हा के अतिरिक्त भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने किया।

0 Response to "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा समाज सेवा का कार्य में अनवरत रूप से लगे रहते हैं। "

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article