-->

Translate

खुसरूपुर में दुर्गापूजा से विसर्जन तक शांति बनी रही: पुलिस की सतर्क तैनाती रही अहम।

खुसरूपुर में दुर्गापूजा से विसर्जन तक शांति बनी रही: पुलिस की सतर्क तैनाती रही अहम।

जोश भारत न्यूज|बिहार
शांति ढंग से सम्पन्न दुर्गापूजा, समिति सदस्यों ने प्रशासन को जताया आभार।
खुसरूपुर । नगर में दुर्गापूजा के दौरान शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में खुसरूपुर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में नगर के सभी 13 प्रतिमा स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सतर्क तैनाती की गई, जिससे पूरे उत्सव के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। खुसरूपुर बड़ी देवी स्थान, छोटी देवी स्थान, बड़ी काली स्थान, छोटी काली स्थान तथा सोनार टोली मोहल्ला सहित नगर के कुल 13 प्रतिमा स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
 
पुलिस की निरंतर निगरानी और समितियों के सहयोग से शांति व्यवस्था पूरे उत्सव के दौरान कायम रही। मूर्ति विसर्जन के समय भी किसी प्रकार का विवाद, झगड़ा या असामाजिक घटना सामने नहीं आई।
   
श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नाचते-गाते मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया और सुरक्षित रूप से अपने-अपने घरों को लौटे। एसआई जय प्रकाश प्रसाद जी ने कहा कि कई प्रकार के चुनौतियां और जिम्मेदारियों के बीच आम जनता को सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा केवल शांति बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि त्योहारों और पर्वों के दौरान लोगों की पारिवारिक खुशियों को सुरक्षित रखने का भी अथक प्रयास है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूजा समितियों के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नगर के 13 प्रतिमा स्थानों पर एसआई शिवजी प्रसाद यादव, एसआई शकील अंसारी, एसआई सुनीता कुमारी रविदास, एसआई जय प्रकाश प्रसाद, एसआई राहुल कुमार, एसआई राजेश कुमार, एसआई जावेद अख्तर, एसआई रामबृक्ष यादव, एसआई कामेश्वर प्रसाद यादव, एसआई मिथिलेश यादव, एसआई दुर्योधन कुमार, एसआई दीपक साहनी, एसआई झूलन पासवान, एएसआई सुरेंद्र पासवान तथा एएसआई अभय कुमार सिंह समेत अनेक पुलिसकर्मी तैनात रहे। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की सतर्कता, समितियों के सहयोग और नागरिकों के अनुशासन से खुसरूपुर में दुर्गापूजा उत्सव शांति एवं सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ।

0 Response to "खुसरूपुर में दुर्गापूजा से विसर्जन तक शांति बनी रही: पुलिस की सतर्क तैनाती रही अहम।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article