"युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति" - खुसरूपुर डिग्री कॉलेज में डॉ. चित्रलेखा ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया राष्ट्रनिर्माण का संदेश।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। पूरे महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इतिहास विभाग से डॉ. शशि रंजन एवं डाॅ.पूजा कुमारी, हिन्दी विभाग से डॉ. अभिषेक उपाध्याय एवं डॉ. दुर्गेश कुमार दीक्षित, राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. रूपेश रंजन एवं डॉ. मोहम्मद रिजवान, अर्थ शास्त्र विभाग से डॉ. अजीत कुमार वर्मा एवं डाॅ. सीमा मौर्या, अंग्रेजी विभाग से डॉ. पुर्बिता दास एवं डॉ. मनीष प्रभाकर, तथा समाजशास्त्र विभाग से डॉ. प्रभात कुमार कर्ण एवं डॉ. मोलागवल्ली राजेश उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और राष्ट्रनिर्माण की भावना के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, उत्साह और देश के प्रति समर्पण की भावना का संचार किया।
0 Response to ""युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति" - खुसरूपुर डिग्री कॉलेज में डॉ. चित्रलेखा ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया राष्ट्रनिर्माण का संदेश।"
एक टिप्पणी भेजें