4th Patna District Wado-Kai Karate Championship 2026 संपन्न: मुख्य अतिथि रागिनी पटेल व लाडो बानी पटेल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल
पटना: राजधानी पटना के अनिशाबाद स्थित होटल पॉन्ड व्यू में फाइटर मार्शल आर्ट्स के बैनर तले आयोजित 4th Patna District Wado-Kai Karate Championship 2026 का भव्य समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं के भीतर आत्मरक्षा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस चैंपियनशिप में पटना जिले के विभिन्न नामचीन स्कूलों, कॉलेजों और कराटे अकादमियों के चुनिंदा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कराटे की दो सबसे तकनीकी विधाओं— काता (Kata) और कुमिते (Kumite) के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता का सबसे खूबसूरत और मुख्य आकर्षण नर्सरी क्लास के महज 6-7 साल के नन्हे बच्चों का सीनियर खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मैट पर उतरना रहा। चैंपियनशिप के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इस पूरे आयोजन में LBFC TRUST की फाउंडर व चेयरपर्सन रागिनी पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर बिहार की पहली मिनी मॉडल और जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट लाडो बानी पटेल भी उपस्थित रहीं। *लाडो बानी पटेल व रागिनी पटेल माँ-बेटी हैं और समाज सेवा व बच्चों के विकास के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए जानी जाती हैं, इसी कारण उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।* दोनों ही विशिष्ट अतिथियों का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट की विधिवत शुरुआत की और बच्चों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि रागिनी पटेल ने अपने संबोधन में कहा, "एक ही मंच पर 5 साल के नन्हे बच्चों को देश के सीनियर मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों के साथ कदम ताल करते और पूरे दमखम से परफॉर्म करते देखना बेहद सुखद और गौरवान्वित करने वाला अनुभव है। प्रत्येक बच्चे के चेहरे पर Strong Mind and Healthy Body की चमक साफ दिखाई दे रही है। खेल में हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन मेरे लिए मैट पर उतरने वाला हर बच्चा देश का असली चैंपियन है।"
खेल के आधुनिक स्वरूप और करियर की संभावनाओं पर बात करते हुए रागिनी पटेल ने आगे कहा कि आज के दौर में खेल सिर्फ सेहत के लिए नहीं, बल्कि देश-दुनिया में नाम कमाने और एक सुरक्षित, सम्मानजनक करियर बनाने का बहुत बड़ा जरिया बन चुका है। उन्होंने घोषणा की, "LBFC TRUST हमेशा से ही जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Self Defence For All हमारा मुख्य मिशन है। आने वाले समय में हमारा ट्रस्ट इससे भी बड़े और व्यावसायिक स्तर के टूर्नामेंट्स का आयोजन कराएगा, ताकि बिहार के बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने का सीधा रास्ता मिल सके।"
इस सफल और अनुशासित आयोजन के लिए रागिनी पटेल ने फाइटर मार्शल आर्ट्स के मुख्य कोच व आयोजक सेंसेई धर्मेंद्र कुमार (3rd Dan Black Belt / B.P Ed) के अथक परिश्रम, खेल के प्रति समर्पण Manisha Singh और उनकी पूरी टीम की जमकर सराहना की !

0 Response to "4th Patna District Wado-Kai Karate Championship 2026 संपन्न: मुख्य अतिथि रागिनी पटेल व लाडो बानी पटेल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल"
एक टिप्पणी भेजें