खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर 45 बोतल अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 1 से जीआरपी ने दिनांक 21 मई 2026 गुरुवार को अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उदित मल्लाह लगभग 44 वर्ष, पिता जद्दू केवट शकीम, ग्राम मोसिमपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना के रूप में की गई है। उसके कब्जे से झारखंड निर्मित “कैप्टन” ब्रांड की 300 ML की कुल 45 बोतल बरामद की गईं। रेलवे थाना अध्यक्ष राजीव कांत शर्मा ने बताया कि आरोपी को स्टेशन पर संदिग्ध रूप से घूमते देख रुकवाया गया। तलाशी के दौरान उसके झोला से शराब की बोतलें निकलीं। व्यक्ति ने शराब की वैधता या परिवहन के दस्तावेज पेश नहीं किए। उन्होंने बताया कि उदित मल्लाह पर पहले भी रेल अपराध नियंत्रण केंद्र, खुसरूपुर द्वारा शराब तस्करी के आरोप में दो बार कार्रवाई हुई है और वह जेल जा चुका है। बताया गया कि मौके पर बरामद शराब जब्त कर ली गई है और उदित मल्लाह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि शराब कहां से लाई जा रही थी और क्या उसके नेटवर्क में अन्य लोग शामिल हैं। रेल थाने ने यात्रियों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्टेशन स्टाफ या रेलवे पुलिस को दें।
0 Response to "खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर 45 बोतल अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें