पटना में सजा ग्लैमर का महाकुंभ: “ARYAN FITNESS PRESENTS Nalanda Rising Star 2026” और “Nalanda Runway Fashion Week (1.0)” के ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न
पटना: राजधानी पटना के 70 फीट स्थित अनंता प्लेस (Aryan Fitness के सामने) में बीते रविवार, 17 मई को फैशन, फिटनेस और ग्लैमर का भव्य संगम देखने को मिला। “MR. MISS MRS KIDS NALANDA RISING STAR 2026” एवं “NALANDA RUNWAY FASHION WEEK (1.0)” के मेगा ऑडिशन का आयोजन बेहद शानदार तरीके से किया गया। इस आयोजन ने युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान किया, जहां बिहार समेत आसपास के कई जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया।
सेलिब्रिटी जजों ने परखा प्रतिभागियों का हुनर
ऑडिशन में प्रतिभागियों का मूल्यांकन करने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। जज पैनल में शामिल थे:
- श्रेया वर्मा (Miss Grand Bihar)
- वेद मेहता (Celebrity Dance Choreographer)
- आलोक रॉय (Mr. Glam India)
- स्नेहा पेरी (Miss Diva)
- रोमानी लाडला (Miss Influencer Diva)
- रॉबिन शर्मा (Actor & Model)
- आदर्श केशरी (Actor & Model)
सभी जजों ने प्रतिभागियों के कॉन्फिडेंस, रैंप वॉक, प्रेजेंस ऑफ माइंड और टैलेंट की जमकर सराहना की। ऑडिशन से पहले ग्रूमर मिस्टर अमन ने प्रतिभागियों को विशेष ग्रूमिंग टिप्स दिए, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी निखरकर सामने आया।
मजबूत टीमवर्क ने बनाया आयोजन को भव्य
इस शानदार आयोजन को सफल बनाने के पीछे एक समर्पित और मेहनती टीम का बड़ा योगदान रहा। शो को कस्तुभ आर्यन द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि आयोजन की कमान ऑर्गेनाइज़र विशाल सिन्हा, डायरेक्टर हर्ष कुमार और शो मैनेजर शिवम सिंह ने संभाली। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश कुमार और आर्यन पटेल का विशेष सहयोग रहा। वहीं, पूरे इवेंट की मैनेजमेंट जिम्मेदारी Love Khush Event ने निभाई।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। सभी मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथियों में शामिल थे:
- डॉ. अशोक कुमार
- डॉ. मनीष
- डॉ. प्रभात
- राहुल यादव
- करण यादव
- राज रंजन
- विष्णु प्रकाश
पर्दे के पीछे की टीम ने बिखेरा जादू
इवेंट को यादगार बनाने में पर्दे के पीछे काम कर रही टीम का भी अहम योगदान रहा। देश के चर्चित फोटोग्राफर अमन राज ने अपनी शानदार फोटोग्राफी से पूरे आयोजन को खास बना दिया। वहीं मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी मिस्टर प्रियेश सिंह ने बखूबी निभाई।
प्रतिभागियों को आकर्षक लुक देने के लिए मेकअप हेड शिवम और उनकी टीम ने शानदार कार्य किया। इसके अलावा रोहित कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्य—मोहित राज, अनुज, लकी, अंजलि, अंकित, आर्या, अभिषेक, वर्षा, युवराज, सौम्या और रोनित—ने दिन-रात मेहनत कर इस आयोजन को पटना के सबसे चर्चित और सफल फैशन ऑडिशन शो में बदल दिया।
यह आयोजन न केवल फैशन और ग्लैमर का मंच बना, बल्कि बिहार के उभरते प्रतिभाशाली युवाओं और बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम भी साबित हुआ।

0 Response to "पटना में सजा ग्लैमर का महाकुंभ: “ARYAN FITNESS PRESENTS Nalanda Rising Star 2026” और “Nalanda Runway Fashion Week (1.0)” के ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें