-->

Translate

GEC शेखपुरा के नितीश, शांतनु, अमरदीप ने जीता NFLQ 2026 कॉलेज राउंड।

GEC शेखपुरा के नितीश, शांतनु, अमरदीप ने जीता NFLQ 2026 कॉलेज राउंड।

शेखपुरा। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज 2026 (NFLQ 2026) के अंतर्गत कॉलेज राउंड का आयोजन जनवरी 2026 में सफलतापूर्वक किया गया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) एवं भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा किया जाता है। अब इस कॉलेज राउंड के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से कुल 350 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निम्नलिखित छात्र विजेता घोषित हुए:

नितीश कुमार (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), शांतनु राज (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग),

अमरदीप कुमार (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के आगामी चरणों में रीजनल राउंड एवं नेशनल राउंड शेष हैं। अगले चरण हेतु महाविद्यालय द्वारा मनोनीत छात्र ही भाग लेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में वित्तीय।

0 Response to "GEC शेखपुरा के नितीश, शांतनु, अमरदीप ने जीता NFLQ 2026 कॉलेज राउंड।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article