खुसरूपुर थाने ने बैकठपुर मुसहरी के पास बरामद किए 22 किलो गांजा, सूखे नशे के खिलाफ सतत छापेमारी।
जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। थाना पुलिस ने बैकठपुर मुसहरी के पास लावारिस हालत में पड़ी दो प्लास्टिक की बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।कुल 22 पैकेटों में 1-1 किलोग्राम गांजा मिला, जो कुल 22 किलोग्राम बनता है।यह कार्रवाई नशा तस्करी रोकने के अभियान का हिस्सा है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में सूखे नशे के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। हमारी टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं और अवैध नशे की तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह बरामदगी इसी अभियान की सफलता का उदाहरण है, उन्होंने कहा। गांजा लावारिस हालत में सड़क किनारे पाया गया, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे जब्त कर लिया।
0 Response to "खुसरूपुर थाने ने बैकठपुर मुसहरी के पास बरामद किए 22 किलो गांजा, सूखे नशे के खिलाफ सतत छापेमारी।"
एक टिप्पणी भेजें