-->

Translate

क्षत्रिय करणी सेना में नीतीश सिंह किशनपुर बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

क्षत्रिय करणी सेना में नीतीश सिंह किशनपुर बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


पटना। क्षत्रिय करणी सेना परिवार में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन ने श्री नीतीश सिंह किशनपुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति 22 मार्च 2026 से प्रभावी होकर 21 मार्च 2027 तक के लिए निर्धारित की गई है।

संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (Ex-BSF) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, नीतीश सिंह किशनपुर को उनके सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

नीतीश सिंह किशनपुर लंबे समय से सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज हित और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर संगठन की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि नीतीश सिंह किशनपुर अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। मीडिया के सामने देश के कई गणमान्य राजनेता और संगठन के मजबूत पदाधिकारियों का शुभकामनाएं फोन के माध्यम से प्राप्त हुई

0 Response to "क्षत्रिय करणी सेना में नीतीश सिंह किशनपुर बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article