विकसित भारत बजट क्वेस्ट में सोनू द्विवेदी का चयन, प्रधानमंत्री के साथ करेंगे चर्चा।
जोश भारत न्यूज|बिहार
बक्सर। जिला केलिए गर्व की बात है कि युवा प्रतिभा सोनू द्विवेदी का चयन प्रतिष्ठित “विकसित भारत बजट क्वेस्ट” कार्यक्रम के लिए हुए है। इस विशेष पहल के तहत सबसे पहले तीस नंबर के क्विज प्रतियोगिता में उनतीस अंक प्राप्त करने के बाद निबंध लेखन प्रतियोगिता में पास करते हुए आज फाइनल राउंड के लिए चयनित हो चुके हैं । वही प्रतिभागियों को देश के बजट और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।
![]() |
| सोनू द्विवेदी |
सोनू द्विवेदी सहित बिहार के सैकड़ो युवाओं ने अब सीधे प्रधानमंत्री मोदी के साथ 12 और 13 अप्रैल को पटना से चर्चा में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
सोनू द्विवेदी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव और विचार साझा कर सकेंगे। इसके पहले दर्जनों राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने विचारो को साझा कर चुके हैं । उनके चयन से युवाओं में खुशी की लहर है।
0 Response to "विकसित भारत बजट क्वेस्ट में सोनू द्विवेदी का चयन, प्रधानमंत्री के साथ करेंगे चर्चा।"
एक टिप्पणी भेजें