हौसलों की उड़ान: नारी गुंजन' ड्रम बैंड टीम की सभी महिला सदस्यों और पिंक बस की जांबाज ड्राइवरों को सम्मानित करतीं लाडो बानी और LBFC ट्रस्ट अध्यक्ष रागिनी पटेल।
पटना | मुख्य संवाददाता
पुनपुन स्थित एस.एम.डी. महाविद्यालय के परिसर में 'नारी गुंजन' द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह इस बार सामाजिक क्रांति का गवाह बना। कार्यक्रम में बाल समाजसेवी लाडो बानी और LBFC (लाडो बानी फैन्स क्लब) ट्रस्ट की अध्यक्ष रागिनी पटेल ने 'विशिष्ट अतिथि' के रूप में शिरकत कर सेवा की नई मिसाल पेश की।
पूरी बैंड ड्रम टीम और पिंक बस की सारथियों का अभिनंदन समारोह में आकर्षण का केंद्र 'ड्रम बैंड टीम नारी' की जांबाज महिला कलाकार रहीं। इनके जज्बे को सलाम करते हुए LBFC ट्रस्ट की अध्यक्ष रागिनी पटेल ने बड़ी घोषणा की और बैंड ड्रम टीम की सभी महिला सदस्यों को साड़ियाँ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही पटना की सड़कों पर 'पिंक बस' चलाकर रूढ़ियों को चुनौती देने वाली महिला ड्राइवरों का भी मान बढ़ाया गया। रागिनी पटेल और लाडो बानी के इस सहृदय व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया।
मुख्य सचिव का स्नेह और पुरानी यादें
मंच पर उस समय भावुक क्षण दिखा जब बिहार के मुख्य सचिव आदरणीय श्री प्रत्यय अमृत ने लाडो बानी को देखते ही पहचान लिया। उन्होंने विशेष रूप से उस गौरवशाली पल को साझा किया जब लाडो 'नशा मुक्त बिहार' का पोस्टर थामे घंटों जन-जागरण के लिए अडिग खड़ी रही थी। मुख्य सचिव ने लाडो के उसी पुराने जज्बे को आज फिर सराहा और उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। वहीं, पद्मश्री सुधा वर्गीज ने लाडो को 'स्मृति पौधा' भेंट कर उसे समाज में बदलाव का असली प्रतीक बताया।
संकल्प सेवा का: रागिनी पटेल
ट्रस्ट की अध्यक्ष रागिनी पटेल ने अपने संबोधन में कहा, "LBFC ट्रस्ट धरातल पर उन महिलाओं के लिए काम करने को संकल्पित है, जो अपने हुनर से समाज बदल रही हैं। पूरी बैंड ड्रम टीम का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है।" लाडो बानी अपनी सादगी और निस्वार्थ सेवा भाव से पूरे कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
0 Response to "हौसलों की उड़ान: नारी गुंजन' ड्रम बैंड टीम की सभी महिला सदस्यों और पिंक बस की जांबाज ड्राइवरों को सम्मानित करतीं लाडो बानी और LBFC ट्रस्ट अध्यक्ष रागिनी पटेल।"
एक टिप्पणी भेजें