शेखपुरा कॉलेज का बड़ा कदम: प्रवीण कुमार बने स्टार्टअप सेल के नए एडवाइजर।
श्री प्रवीण कुमार कई सफल स्टार्टअप्स से जुड़े हुए हैं, जैसे Trishna CFEE, Aangan, Bake & Recipes, Village Treat (Cafeteria on Wheels) और Leaf Bag। उनके अनुभव से छात्रों को अपने आइडिया को सही दिशा देने और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल में पहले से ही श्री नवीन झा चीफ एडवाइजर के रूप में जुड़े हुए हैं, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। उनके मार्गदर्शन में स्टार्टअप सेल लगातार बेहतर काम कर रहा है।
स्टार्टअप सेल के प्रोफेसर संदीप कुमार (फैकल्टी इंचार्ज) ने बताया कि इस पहल का मकसद छात्रों को सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रखकर उन्हें अपने खुद के स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी मेंटर्स के जुड़ने से छात्रों को सही दिशा और आत्मविश्वास मिलेगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि कॉलेज लगातार छात्रों के लिए नए अवसर बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में यह कदम छात्रों के भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
महाविद्यालय का स्टार्टअप सेल छात्रों को अपने आइडिया पर काम करने, इंडस्ट्री से जुड़ने और अपने करियर को आगे बढ़ाने में लगातार मदद कर रहा है। कॉलेज को उम्मीद है कि इस तरह की पहल से आने वाले समय में यहां से कई सफल स्टार्टअप्स निकलकर सामने आएंगे।



0 Response to "शेखपुरा कॉलेज का बड़ा कदम: प्रवीण कुमार बने स्टार्टअप सेल के नए एडवाइजर।"
एक टिप्पणी भेजें