-->

Translate

बख्तियारपुर में फोरलेन रोड केलिए जनसुनवाई, ग्रामीणों ने मरीन ड्राइव बनाने की मांग की, जमीन अधिग्रहण का विरोध।

बख्तियारपुर में फोरलेन रोड केलिए जनसुनवाई, ग्रामीणों ने मरीन ड्राइव बनाने की मांग की, जमीन अधिग्रहण का विरोध।

जोश भारत न्यूज|बिहार

बख्तियारपुर। दीदारगंज फतुहा बख्तियारपुर करजान स्टेट हाईवे 106 पथ का फोर लाइन के चौड़ीकरण एवं निर्माण हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम अंचल कार्यालय बख्तियारपुर के सभागार भवन में किया गया।

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान पटना के सुधांशु शेखर एवं पथ निर्माण विभाग के अभियंता विकास कुमार गुप्ता ने परियोजना के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फोर लाइन रोड की लंबाई लगभग 41 किलोमीटर एवं चौड़ाई लगभग 80 से 90 फीट होगी।

बख्तियारपुर प्रखंड के विशाल कुमार ने कहा कि जिस तरह फतुहा के जनसुनवाई कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित किया गया है कि दीदारगंज से फतुहा होते हुए बख्तियारपुर तक मरीन ड्राइव बनाया जाए ठीक उसी तरह से हम बख्तियारपुर प्रखंड के तरफ से प्रस्ताव देते हैं कि दीदारगंज से फतुहा होते हुए बख्तियारपुर ताजपुर रोड तक मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाए।

इस प्रस्ताव का समर्थन करते समाजसेवी और पूर्व प्रधानाध्यापक कपिलदेव प्रसाद एवं अवधेश सिंह ने कहा कि स्टेट हाईवे 106 पथ को फोर लाइन रोड बनाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मात्रा 1 किलोमीटर की दूरी पर फोर लाइन रोड उपलब्ध है।

इस स्टेट हाईवे रोड को फोर लाइन बनाने के लिए जमीन की जरूरत पड़ेगी जिससे रोड किनारे बसे लोगों का मकान एवं दुकान को तोड़ना होगा। आम नागरिक को काफी नुकसान होगा। मौके पर अंचल पदाधिकारी निरंजन सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी उज्जवल कांत, श्याम बाबू प्रसाद, राणा परमात्मा सिंह, यतींद्र कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Response to "बख्तियारपुर में फोरलेन रोड केलिए जनसुनवाई, ग्रामीणों ने मरीन ड्राइव बनाने की मांग की, जमीन अधिग्रहण का विरोध।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article