-->

Translate

कटिहार के कुर्सेला हाट में भयंकर आग, 200 से अधिक दुकानें राख, करोड़ों का नुकसान।

कटिहार के कुर्सेला हाट में भयंकर आग, 200 से अधिक दुकानें राख, करोड़ों का नुकसान।

जोश भारत न्यूज|बिहार
कटिहार। जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में कुर्सेला हाट बाजार में 15 फरवरी 2026 के शाम करीब 7:35 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें 100 से 500 दुकानों तक के सामान जलकर खाक हो गए।

आग कुर्सेला दुर्गा मंदिर के पास से शुरू हुई और तेजी से फैल गई, जिससे पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई तथा दुकानदार अपने सामान बचाने के प्रयास में जुट गए। आग इतनी विकराल रूप ले चुकी थी कि स्थानीय दमकल वाहनों के अलावा नवगछिया और भागलपुर से अतिरिक्त गाड़ियां मंगानी पड़ीं, फिर भी रात देर तक काबू पाने में मशक्कत जारी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार भागते दौड़ते सामान निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की लपटों ने सब कुछ निगल लिया और इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान करोड़ों रुपये में आंका जा रहा है।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू किया। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त दमकल संसाधनों का निर्देश दिया, जबकि प्रशासन क्षति आंकलन और राहत कार्य में जुटा हुआ है। आग लगने की सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है, जांच जारी है।

यह हादसा एनएच 31 से जुड़े कुर्सेला हाट में हुआ, जो स्थानीय व्यापारियों का प्रमुख केंद्र है साथ हीं सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर असर डाल सकता है। बाजार का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

0 Response to "कटिहार के कुर्सेला हाट में भयंकर आग, 200 से अधिक दुकानें राख, करोड़ों का नुकसान।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article