-->

Translate

चार दिवसीय खेलदृसांस्कृतिक महोत्सव 'उमंग 2026' से गूंजेगा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा।

चार दिवसीय खेलदृसांस्कृतिक महोत्सव 'उमंग 2026' से गूंजेगा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा।

 जोश भारत न्यूज|बिहार

शेखपुरा। गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शेखपुरा में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 'उमंग 2026" का भव्य शुभारंभ 9 जनवरी 2026 को होने जा रहा है। यह महोत्सव 9 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक चार दिनों तक चलेगा, जिसमें कॉलेज के विभिन्न ब्रांचों के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

इस आयोजन का संचालन कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. अरविन्द कुमार, डॉ. सुरजीत कुमार एवं डॉ. राहुल कुमार हिन्दुस्तानी के नेतृत्व में किया जा रहा है। "उमंग 2026" का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा आपसी भाईचारे को विकसित करना है। इंडोर व आउटडोर खेलों की भरमार उमंग 2026 में छात्रों के लिए अनेक इंडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। आउटडोर खेलों में वॉलीबॉल, रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो शामिल हैं, जबकि इंडोर खेलों में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इन खेलों के माध्यम से छात्रों को अपनी शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक व बौद्धिक प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र खेलों के साथ-साथ "उमंग 2026" में छात्रों की रचनात्मक और बौद्धिक प्रतिभा को निखारने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। इनमें निबंध लेखन, कहानी लेखन, समूह चर्चा, वाद-विवाद, एक्सटेम्पोर, क्विज, डम्ब शराड्स, पेंटिंग, सिंगिंग और पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन आयोजनों से छात्रों को मंच मिलेगा, जहां वे अपने विचारों और कलात्मक क्षमताओं को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर सकेंगे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने उमंग 2026 के शुभारंभ पर कहा, उमंग 2026 हमारे छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं और उनमें नेतृत्व व टीम वर्क की भावना विकसित करती हैं। ऐसे आयोजन छात्रों को बेहतर इंजीनियर और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. अरविन्द कुमार, डॉ. सुरजीत कुमार एवं डॉ. राहुल कुमार हिन्दुस्तानी ने बताया, "उमंग 2026 को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर छात्र को अपनी रुचि के अनुसार भाग लेने का अवसर मिले। हमारा लक्ष्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। हमें विश्वास है कि यह आयोजन छात्रों के लिए यादगार साबित होगा। छात्रों में खासा उत्साह महोत्सव को लेकर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल है। छात्र-छात्राएं कई दिनों से अभ्यास में जुटे हुए हैं और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। उमंग 2026 न केवल खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम होगा, बल्कि यह गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शेखपुरा में आपसी एकता, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी और मजबूत करेगा।

0 Response to "चार दिवसीय खेलदृसांस्कृतिक महोत्सव 'उमंग 2026' से गूंजेगा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article