
राजीव गांधी सेवा आश्रम में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की 81वीं जयंती।
बिहटा।
बिक्रम विधानसभा के नवहि- नौबतपुर मार्ग में स्थित राजीव गांधी सेवा आश्रम में अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अशोक गगन के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की 81वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी,महिला जिलाध्यक्ष डॉ अजिता पाण्डेय, एआईसीसी कॉर्डिनेटर विक्रम प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस प्रभारी शेख मिनहाज , ओबीसी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, दलित जिलाध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, प्रखण्ड अध्यक्ष विकाश मिश्रा, अजित सिंह, उपेन्द्र कुमार, गोलू कुमार, रवि पासवान सहित स्वतंत्रता सेनानी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान योगदान को याद किया।
मौके पर डॉ अशोक गगन ने राजीव गांधी को एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति के रूप में याद करते हुए कहा कि इन्होंने सूचना क्रांति की नींव रखकर भारत को एक नए युग की ओर अग्रसर किया। वे पंचायती राज को मजबूती देने और युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी ने कहा कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से देश को आधुनिक दृष्टि दी और भारत को 21वीं सदी की सोच से जोड़ा। सद्भावना दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, शांति, और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है, जो राजीव गांधी के जीवन और कार्यों का मूलमंत्र था। राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1984 में अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद मात्र 40 वर्ष की आयु में देश की बागडोर संभाली थी।
वही महिला जिलाध्यक्ष डॉ अजिता पाण्डेय, एआईसीसी कॉर्डिनेटर विक्रम प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस प्रभारी शेख मिनहाज आदि वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी अपने कार्यकाल (1984-1989) में भारत ने शिक्षा, तकनीकी विकास, और आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण प्रगति की। उनकी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया, जबकि तकनीकी क्षेत्र में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। राजीव गांधी ने देश की विविध आबादी के बीच एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को "आधुनिक भारत का निर्माता" माना जाता है।
उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), दूरसंचार और विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में कदम उठाए। भारत में कंप्यूटर क्रांति और टेलीकॉम नेटवर्क के विस्तार का श्रेय उन्हें दिया जाता है। वे अपने सरल और आधुनिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते थे, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी।उनकी सरकार ने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की, जिससे युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ी।इस मौके पर सतेंद्र सिंह, अशोक कुमार,नीरज कुमार,निर्भय यादव सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।
0 Response to "राजीव गांधी सेवा आश्रम में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की 81वीं जयंती।"
एक टिप्पणी भेजें