
बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
मौके पर उपस्थित व्यापार मंडल बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनारायण यादव ने बच्चों को सम्मानित किया। और बताया कि बच्चे खेल के प्रति काफी उत्साह है और बच्चे को पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है जो बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग इसमें काफी सराहनीय काम कर रही है।
वहीं रवि प्रकाश ने बताया कि खेल विभाग, शिक्षा विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 'मशाल' खेल से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और एक ऊंची उड़ान किस दिशा, मिलेगी खेलेंगे बच्चे जीतेंगे बच्चे।
प्रतियोगिता के दौरान मौके पर कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनीता कुमारी मध्य विद्यालय दरियापुर के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार, रवि प्रकाश माय भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार, लिपिक चंद्रमणि कुमार, शिक्षिका प्रीति कुमारी, सपना कुमारी, चंदा कुमारी, अनिता कुमारी, भव्य कुमारी, अनुपम कुमारी के साथ अन्य विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिका उपस्थिति रहें।
0 Response to "बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.