-->

Translate

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वदलीय पार्टी  द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वदलीय पार्टी द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा।

जोश भारत न्यूज|बिहार

खुसरूपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में नगर और ग्रामीण अध्यक्ष रणवीर सिंह उर्फ झुनझुन के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा। इस यात्रा को खुसरूपुर प्रखंड से निकाला गया जिसके बाद चक्हुसैन होते हुए भुस्की के रास्ते सब्जी बाजार होते हुए आर्यसमाज के रास्ते स्टेशन रोड में सम्पन्न किया गया।


यात्रा के दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि के नारे लगाए गए।


इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल हुए पूर्व भाजपा विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया और जिला के भाजपा पदाधिकारी संजय यागवेंदु के साथ सर्वदलीय पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं तिरंगा लेकर शामिल हुए।


इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और समर्पण को सम्मान देना था।


मौके पर केशव कांत, दीपक लाल, अजय कुमार आजाद, सचिन यादव, संजय साहू, निलेश रंजन, अजित यादव, मिंटू यादव, विवेक राज वर्मा, गोपी कुमार, सुरेंद्र कुमार सुड़ी, प्रतीक कुमार, सोनी जसवाल, संजू सिंह, प्रीति देवी, सपना कुमारी के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

0 Response to "ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वदलीय पार्टी द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा।"

advertising articles 2

Advertise under the article