
अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने दिव्या पहुंची ताइवान।
भागलपुर। मारवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका दिव्या कुमारी ने रावा अंतराष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर भारत की प्रतिनिधित्व करने ताइवान जा शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अंतराष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला में देश विदेश भर से स्वयंसेवक और स्वयंसेविका मौजूद थें।
जिसमें मारवाड़ी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना में काफी सक्रिय रहकर बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में कर चुकीं हैं और अभी रावा अंतरास्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला में भाग लेने ताइवान पहुंच शास्त्रीय नृत्य कर भारत का नाम रौशन किया है।
प्राचार्य प्रो. (डॉ) शिव प्रसाद यादव ने कहा कि ये भारत के लिए गर्व की बात है कि बिहार राज्य के जिला भागलपुर मारवाड़ी महाविद्यालय की छात्रा ने अंतरास्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं।
डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने दिव्या की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। टीम लीडर शिव सागर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि ये राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार के लिए गर्व की बात है।
0 Response to "अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने दिव्या पहुंची ताइवान।"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.