-->

Translate

"एक पेड़ अपने माँ के नाम" को समर्पित कार्यक्रम में किए गए आंकड़ों पौधे वितरण।

"एक पेड़ अपने माँ के नाम" को समर्पित कार्यक्रम में किए गए आंकड़ों पौधे वितरण।

जोश भारत न्यूज|बिहार
कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं
बक्सर। ज़िला गंगा समिति बक्सर व नमामि गंगे परियोजना के तहत सिमरी के +2 त्रिभुवन सुभाष बालिका उच्च विद्यालय के  छात्राओं को “एक पेड़ अपने माँ के नाम” पर वृक्षारोपण कार्य करने के लिए सैकड़ो पौधा वितरण किया गया। जिसका नेतृत्व नमामि गंगे के स्पेयर हेड सोनू द्विवेदी ने किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सतेंद्र राय ने किया। वही सोनू द्विवेदी ने कहा कि आज जिस तरह से पेड़ की दिन प्रतिदिन कटाई हो रही है इसे रोकना बहुत जरुरी है। अगर पर्यावरण की संरक्षण नहीं किया गया तो जीवन जीना मुश्किल होगा। आज जिला गंगा समिति व नमामि गंगे के द्वारा किए जा रहे ये अनवरत कार्य इस समाज और राष्ट्र के लिए बहुत हीं एक ऐतिहासिक बदलाव की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सिमरी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हम सभी नमामि गंगे  के द्वारा और सामाजिक तौर पर लोगो को जागरूक करने का काम हम सभी ने युद्ध स्तर पर कर रहें हैं। जब तक सिमरी प्रखंड क्षेत्र में हमारे टिम के द्वारा अधिक से अधिक पौधारोपण किया जा रहा है। इस बार का भी टारगेट है कि प्रखंड में दो हजार पौधारोपण करने के लिए हम सभी ने संकल्पित है। मौक़े पर शिक्षक धीरज मिश्रा  अविनाश कुमार, छात्राएं मोहिनी कुमारी प्रिया कुमारी, लवली कुमारी, अपर्णा कुमारी, भोलू गुप्ता, खुशी कुमारी, तान्या कुमारी, दिव्या कुमारी, निशा कुमारी, ज्योति कुमारी, रामनी कुमारी, अंजलि कुमारी, मोहित राय सहित अन्य छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहें।

0 Response to ""एक पेड़ अपने माँ के नाम" को समर्पित कार्यक्रम में किए गए आंकड़ों पौधे वितरण।"

advertising articles 2

Advertise under the article