-->

Translate

पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दी गई श्रद्धांजलि।

पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दी गई श्रद्धांजलि।

जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी ने 13 मई 2024 सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस लिएं। उनके आकस्मिक निधन से पूरे भारत में शोक की लहर है। वहीं खुसरूपुर ब्लॉक रोड में आज दिनांक 15 मई 2024 बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्षा सोनी जायसवाल की अध्यक्षता में शोक सभा को आयोजित किया गया। जिसमें  उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीप जला पुष्प अर्पित कर पांच मिनट की मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया उपस्थित रहें और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया, और गहरा शोक व्यक्त किया। मौके पर अशोक वर्मा, केशव कांत प्रसाद, दीपक लाल, मंडल महामंत्री विवेक राज वर्मा, प्रीति कुमारी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सूरी, राजकुमार पंडित, महिला मोर्चा अध्यक्षा पूनम गुप्ता, रूपा कुमारी, गीता डांगी, सुभम, विनीता, रजनी प्रसाद, के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

0 Response to "पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दी गई श्रद्धांजलि।"

advertising articles 2

Advertise under the article