लोक सभा चुनाव हेतु भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया गया समीक्षा बैठक का आयोजन।
खुसरूपुर। ब्लॉक रोड में आज दिनांक 17 मई 2024 शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्षा सोनी जायसवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सह एम.एल.सी. श्री लाल मोहन गुप्ता और बाढ़ जिला उपाध्यक्ष भास्कर लाल पटवा एवं विधान सभा विस्तारक ओमकार सिंह उपस्थित हुएं। जिन्हें मंडल अध्यक्षा सोनी जायसवाल ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया, साथ हीं मंडल महामंत्री विवेक राज वर्मा और रजनी कुमार के द्वारा माला पहना स्वागत किया गया। बैठक में श्री लाल मोहन गुप्ता ने अपने अपने शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत करने की बात को रखा। वहीं भास्कर लाल पटवा ने बूथ कमिटी को मजबूत करने के साथ हर एक वोटरों को वोट दिलाने की बात की। इस पूरे कार्यक्रम का व्यवस्था मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार टेलर के द्वारा किया गया। बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्षा पूनम गुप्ता, रुपा कुमारी, विनीता देवी, संजू सिंह, गीता डांगी, दीपू वर्मा, उदय संकर भारती, उदय, राजकुमार पंडित, अमित, के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
0 Response to "लोक सभा चुनाव हेतु भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया गया समीक्षा बैठक का आयोजन।"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.