-->

Translate

हर्ष हत्याकांड के विरोध में पटना के छात्रों ने किया बवाल, सड़कों पर की आगजनी, मुख्य आरोपी चंदन यादव गिरफ्तार।

हर्ष हत्याकांड के विरोध में पटना के छात्रों ने किया बवाल, सड़कों पर की आगजनी, मुख्य आरोपी चंदन यादव गिरफ्तार।

जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। हर्ष हत्याकांड के विरोध में आज सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि हर्ष के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक के पास भारी संख्या में छात्रों ने सड़क जाम कर दिया है। छात्रों ने पटना कॉलेज से कारगिल चौक तक मार्च निकाला है। मौके पर तीन से चार थाने की पुलिस के साथ साथ अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात है। अशोक राजपथ इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं अशोक राजपथ जाम किया गया है, और कारगिल चौक पर आगजनी की गई है। छात्र हर्ष राज हत्याकांड में मुख्य आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अब तक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। छात्र हर्ष राज की हत्या मामले में पुलिस ने जिस चंदन यादव को गिरफ्तार किया है, वह लाइनर का काम किया था। वह बिहटा के अम्हारा से गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी ने गिरफ्तारी का खुलासा किया है। वहीं सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है।

मामला 2023 दुर्गापूजा में डांडिया उत्सव का है। जानकारी के मुताबिक डांडिया उत्सव मिलन हाई स्कूल आर ब्लॉक पटना में आयोजित किया गया था, जिसमें गुंडे आना चाहते थें। और बिना एंट्री पास के उत्सव में सामिल होने की अनुमति नहीं थी। गुंडों के पास कोई आई.डी. ना होने के कारण उसे अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई और गुस्से में 7,8 के संख्या में गुंडे दरबान (बॉडी गार्ड) पर आक्रमण कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही हर्ष राज को धमकी दी गई थी की तुम्हे अकेले पाने पे जान से मार दिया जायेगा। मौके के तलास में गुंडे हर्ष राज को अकेले पा कर मर्डर को अंजाम दिया।

0 Response to "हर्ष हत्याकांड के विरोध में पटना के छात्रों ने किया बवाल, सड़कों पर की आगजनी, मुख्य आरोपी चंदन यादव गिरफ्तार।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article