-->

Translate

पर्यावरण और प्रकृति को सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

पर्यावरण और प्रकृति को सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

जोश भारत न्यूज|उतराखंड

हरिद्वार, उत्तराखंड। पूर्व एन.वाई.वी. (राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक) कल्लू सिंह ने कहा जब तक प्रकृति सुरक्षित रहेगी तब तक हम आपदा से मुक्त रहेंगे। बढ़ रही तापमान से तरह तरह की बीमारियां साथ पौधे की हो रही नुकसान कहीं न कहीं इसके लिए जिम्मेदार हम सब हैं। यह हरे-भरे वृक्ष ही हम सबको प्रकृति व परमात्मा के साथ जोड़ने का माध्यम है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक कल्लू सिंह ने बढ़ते तापमान को देखते हुए पौधे लगाने का संकल्प लिया, 109 नए पौधों को बीजों द्वारा अंकुरित करने का प्रयास किया कल्लू सिंह एम.एस.सी एग्रीकल्चर के छात्र हैं, और समाज सेवा करने में बहुत रुचि रखते हैं, और नेहरू युवा केंद्र में 5 साल से निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं कल्लू सिंह ने संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन अपनी शादी या अन्य शुभ कार्यों पर व मरणोपरांत भी उसके परिवार को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। क्योंकि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़ पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है

0 Response to "पर्यावरण और प्रकृति को सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।"

advertising articles 2

Advertise under the article