
सिलाई कटाई सेंटर का किया गौरव ने उद्घाटन।

पटना। तिलौथू प्रखंड अंतर्गत सरश्वती औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में गौरव राय के द्वारा पुष्पा कुमारी, बिक्रम बिगहा, प्रियंका कुमारी को सिलाई स्व रोज़गार केलिए सिलाई मशीन दिया गया। छोटू सिंह और उनके मित्र और संजीव कुमार सिंह के द्वारा सिलाई मशीन उपलब्ध करवाया गया। इस अवसर पर गौरव राय के द्वारा वनबासी बच्चो को जुता उपलब्ध करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चो के द्वारा स्वागत गान गाकर किया गया। इस अवसर पर उमा शंकर पोद्दार सचिव, प्राचार्य विष्णु कुमार, गंगा चौधरी,धनंजय शर्मा, जंगलेश चौरीसिया, कंचन देवी, सत्यानंद की उपस्थित रही। मंच का संचालन अशोक राम ने किया। गौरव राय ने बताया की आज तक उनके, दोस्तों और परिवार के द्वारा 107 सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र बिहार के भिन्न भिन्न जगहों पर खोला गया है। हमारा उद्देश्य है अपने आस पास के ज़रूरतमंदों की जीवन में बदलाव लाया जाये। गौरव राय को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।
0 Response to "सिलाई कटाई सेंटर का किया गौरव ने उद्घाटन।"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.