-->

Translate

मोदी की गारंटी के तहत किया गया लोगों से संपर्क अभियान का अयोजन

मोदी की गारंटी के तहत किया गया लोगों से संपर्क अभियान का अयोजन

जोश भारत न्यूज|बिहार
डुमराव। भारतीय जनता पार्टी, नगर के तत्वधान में लाभार्थियों की  समृद्धि मोदी की गारंटी के तहत लोगों से संपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी, डुमराव नगर के अध्यक्ष चुनमुन वर्मा के नेतृत्व में संपर्क अभियान बूथ संख्या 111 से  117 तक सी. पी. एस. विद्यालय केंद्र में चलाया गया। इस कार्यक्रम में नगर महामंत्री प्रमिला पांडे, नगर उपाध्यक्ष राजू केसरी, नगर मंत्री डॉ. संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष पशुपति नाथ राय, बूथ अध्यक्ष अमर कुमार, भरत प्रसाद गुप्ता, लोहा सिंह, वरिष्ठ नेता राजू सिंह के  अलावे भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश महिला मोर्चा के कार्यक्रम सह प्रभारी पिंकी पाठक, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष मालती देवी, वृंदा देवी, जिला उपाध्यक्ष प्रमिला पांडे के अलावा सुमन देवी नगर उपाध्यक्ष पशुपति नाथ राय वरिष्ठ नेता राजू सिंह कार्यकर्ता मौजूद रहे। घर घर जाकर संपर्क अभियान करते हुए पिंकी पाठक ने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और डिजिटल लेनदेन में नंबर वन है। नगर अध्यक्ष चुनमुन वर्मा ने बताया कि लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित है। भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 सफल आयोजन किया गया। वहीं नगर मंत्री डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कमी आई, हम पर्यटन में हुई अभूतपूर्व वृद्धि आज भारत में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का निर्माण किया गया जो विश्व में सबसे प्रसिद्ध है। कोरोना कल में वंदे भारत मिशन के तहत 2.97 करोड़ लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की और सूडान, यूक्रेन लीबिया और यमन से लगभग 30000 से अधिक भारतीयों को भी बचाया गया.इस बार मोदी सरकार 400 के पार वंदे मातरम भारत माता की जय जयकारों के साथ सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सभी को पंपलेट देकर सभी को अपना आशीर्वाद देने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

0 Response to "मोदी की गारंटी के तहत किया गया लोगों से संपर्क अभियान का अयोजन"

advertising articles 2

Advertise under the article