-->

Translate

प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, बाढ़ ए.एन.एस. कॉलेज के ग्राउंड में किया गया।

प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, बाढ़ ए.एन.एस. कॉलेज के ग्राउंड में किया गया।

जोश भारत न्यूज|बिहार
बाढ़। अनुमंडल के अंतर्गत ए.एन.एस. कॉलेज के ग्राउंड में ‘नेहरू युवा केंद्र’ पटना के द्वारा प्रखंड स्तरीय खेल खुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल को जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह के निर्देशानुसार ए.एन.एस. कॉलेज के प्रांगण में आयोजन किया गया। मुख्य खेल के रूप में कबड्डी रहा, इस खेल में कई प्रखंड के टीम भाग लिए जिसमें कबड्डी, टीम डुमरा विजय प्राप्त किया, उपविजय टीम दरियापुर ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन दिखा प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर नवीन कुमार, पत्रकार रामकुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक  अंकिता कुमारी ने खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ दीप प्रज्वलित एवं नारियल फोड़ कर किया। समाजसेवी टुनटुन कुमार ने आएं अतिथिओं का स्वागत अंगवस्त्र माला पहना कर  किया। शिक्षा जगत में कई विद्यार्थियों को अपने मुकाम तक पहुंचाने वाले केशव सिंह, सूरज त्रिवेदी, युवा क्लब के अमित कुमार, निहित कुमार, गौरव कुमार, पुरुषोत्तम पांडे, साहिल कुमार, ओम प्रकाश कुमार एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें। विजेताओं को प्रोफेसर नवीन कुमार और पत्रकार रामकुमार के द्वारा ट्रॉफी मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

0 Response to "प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, बाढ़ ए.एन.एस. कॉलेज के ग्राउंड में किया गया।"

advertising articles 2

Advertise under the article