-->

Translate

नेहरू युवा केंद्र, नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन, जिसमें छात्राओं ने किया दौड़ प्रदर्शन।

नेहरू युवा केंद्र, नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन, जिसमें छात्राओं ने किया दौड़ प्रदर्शन।

जोश भारत न्यूज|बिहार
पालीगंज। नेहरू युवा केन्द्र, पटना द्वारा दिनांक 11 मार्च 2024 सोमवार को विश्वनाथ उच्च विद्यालय  चंढोस  के खेल प्रांगण में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार  ने हरी झंडी दिखाकर खेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संचालनकर्ता गौरव कुमार  कुमार के साथ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सौरव कुमार  ने किया फतवा, के साथ  हाई स्कूल फतवा कई स्कूलों के छात्राओं ने भाग लिया सभी छात्राओं ने दौड़ प्रदर्शन कर अपनी नारी शक्ति प्रदर्शन का शौर्य प्रस्तुत किया। दौड़ में भाग लेने  वाली नीलू कुमारी प्रथम स्थान, रिया कुमारी दूसरे स्थान वहीं तीसरे स्थान पर शोभा  कुमारी ने अपना नाम दर्ज किया, नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के चाणक्य यूथ क्लब, नाधारी के संस्थापक सौरभ कुमार मिश्रा  ने  कहा कि सभी को सर्टिफिकेट के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को पुरस्कृत किया गया है, एवं आमजनों से बेटियों के लिए कहकर अपील किया कि बिना पढ़ाये बच्चों को घर में रखना पाप है, 'बेटा बेटी एक समान तब होगा समृद्ध समाज का निर्माण' स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार  ने नेहरू युवा केंद्र पटना भारत सरकार खेल मंत्रालय पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए भारत सरकार को ऐसे कार्यक्रमों के लिए अपना धन्यवाद व्यक्त किया मौके पर  विद्यालय के  खेल निरीक्षक नीरज कुमार सहयोगी अवनीश कुमार एवम विशाल कुमार आयुष राज रोहित कुमार मोहम्मद रिजवान नूर हक विनय कुमार डोली कुमारी मधु कुमारी नेहा कुमारी विकास कुमार एवं अन्य  शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे चाणक्य यूथ क्लब में नादरी पालीगंज के संस्थापक सौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि खेलोगे तो खिलोगे, भारत में खेल का कितना महत्व है हमारे सपोर्ट कोटा से बिहार दरोगा में बहुत लोगों का चयनित हुआ है, हमारे बिहार के,  इंटरनेशनल फुटबॉल टीम में भी खेल चुके और अभी भारत सरकार के खेल मंत्रालय के द्वारा बिहार के कई ओलंपिक में लड़कियों ने भाग लिया है और भारत का नाम रोशन किया है।

0 Response to "नेहरू युवा केंद्र, नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का किया गया आयोजन, जिसमें छात्राओं ने किया दौड़ प्रदर्शन।"

advertising articles 2

Advertise under the article