-->

Translate

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर राजहाई स्कूल में शुरू हुआ सामुदायिक पुस्तकालय, वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर राजहाई स्कूल में शुरू हुआ सामुदायिक पुस्तकालय, वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध।

जोश भारत न्यूज|बिहार
डुमरांव। प्लस टू राज हाई स्कूल परिसर में बुधवार को डी.एम. अंशुल अग्रवाल ने सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन फीता काट दीप प्रज्वल कर किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया जबकि बी.डी.ओ. संदीप कुमार पांडे के द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अंग वस्त्र प्रदान किया गया। डी.एम. ने पुस्तकालय में मौजूद आगंतुक पंजी का अवलोकन किया। अपने संबोधन में डी.एम. ने उपस्थित लोगों से कहां कि यह पुस्तकालय युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। इसमें आगे और सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर करने का मौका मिल सके। नेहरू युवा केंद्र, बक्सर द्वारा दान किया गया पुस्तक काफी सराहनीय है। जिलाधिकारी द्वारा भी पुस्तक लाइब्रेरी मे दान किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सामुदायिक पुस्तकालय के बाहर लगे शिलापट्ट का अनावरण किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से उपस्थित डा. संजय कुमार सिंह ने डी.एम. को स्व लिखित पुस्तक "मां डुमरेजनी का दर्शन" दिया। वही नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता व उपचेयरमैन विकास ठाकुर ने डी.एम. को बुके देकर स्वागत किया। पुस्तकालय में वाई-फाई सुविधा के साथ प्रतियोगी परीक्षा को लेकर पुस्तक उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा सभी समाचार पत्र भी मौजूद रहेंगे। मैट्रिक परीक्षा संपन्न होने के बाद नियमित रूप से पुस्तकालय का शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक होगा संचालन। मौके पर डी.ई.ओ. अनिल कुमार द्विवेदी, बी.डी.ओ. संदीप कुमार पाण्डेय, नप कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

0 Response to "प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर राजहाई स्कूल में शुरू हुआ सामुदायिक पुस्तकालय, वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध।"

advertising articles 2

Advertise under the article