-->

Translate

अयोध्या के श्री राम मंदिर उद्धघाटन में सामिल होने हेतु निकली गई कलश शोभा यात्रा।

अयोध्या के श्री राम मंदिर उद्धघाटन में सामिल होने हेतु निकली गई कलश शोभा यात्रा।

जोश भारत न्यूज|बिहार

खुसरूपुर। नगर के अखाड़ा रोड संकट मोचन हनुमान मंदिर से कलश शोभा यात्रा को निकाला गया और पूरे खुसरूपुर नगर में भ्रमण किया गया। शोभा कलश यात्रा निकाले जाने का मुख्य उद्देश्य अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने केलिए पूजित अक्षत के द्वारा सभी नगरवासियों को आमंत्रित करना है, इस यात्रा में 101 महिलाओं ने कलश को अपने सिर पर लेकर पूरे खुसरूपुर नगर में भ्रमण किया और श्री राम मंदिर के अनुष्ठान केलिए लोगो को आमंत्रित किया जिसे नगरवासी बहुत प्रभावित हुए। इस शोभा यात्रा में  लगभग हजारों के संख्या में राम भक्तों ने सामिल हो कर झूमते हुए यात्रा का शोभा बढ़ाया। इस शोभा यात्रा में झांकी प्रस्तुति भी निकाली गई जिसमें राम, लक्ष्मण, मां सीता, हनुमान जी के साथ रावण को प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया एवं खुसरूपुर प्रखंड के संघ चालक उदय प्रसाद, के साथ अरविंद यादव, भास्कर लाल पटवा, अजय यादव, अशोक वर्मा, सोनी जैसवाल, केशव कांत, विवेक राज वर्मा, संजय कुमार साहू, उदय शंकर भारती, प्रतीक कुमार, रणवीर उर्फ झुन झून, निलेश रंजन, अशोक सर, मनोहर प्रसाद, राजीव गुप्ता के साथ खुसरूपुर के गणमान्य व्यक्तियों ने सामिल हो कर कलश शोभा यात्रा को सफल बनाया।

0 Response to "अयोध्या के श्री राम मंदिर उद्धघाटन में सामिल होने हेतु निकली गई कलश शोभा यात्रा।"

advertising articles 2

Advertise under the article