-->

Translate

भागलपुर,शहर में मिस्टर एंड मिस परफेक्ट को लेकर ऑडिशन होने जा रहा है। जिसको लेकर दक्षिणी क्षेत्र के वी गार्डन (जंगली जंक्शन )में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

भागलपुर,शहर में मिस्टर एंड मिस परफेक्ट को लेकर ऑडिशन होने जा रहा है। जिसको लेकर दक्षिणी क्षेत्र के वी गार्डन (जंगली जंक्शन )में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।


भागलपुर,शहर में मिस्टर एंड मिस परफेक्ट को लेकर ऑडिशन होने जा रहा है। जिसको लेकर दक्षिणी क्षेत्र के वी गार्डन (जंगली जंक्शन )में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मिस्टर एंड मिस परफेक्ट के आयोजन चंदन कुमार के द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 2023 में भी मिस्टर एंड मिस परफेक्ट का आयोजन किया गया था। इसके बाद इसमें अच्छा करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं, और अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इस क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले मध्यम और गरीब तबके के युवा एवं युवती को आगे लाने के लिए शहर में इस तरह का कार्यक्रम कराया जाता है। 


जिससे दबी हुई प्रतिभा को लोगों के बीच लाया जा सके। वही कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन शहर ही नहीं प्रदेश और देश स्तर पर भी कर पाए और कलाकारों में जो छुपी हुई प्रतिभा है वह निखर कर सामने आ सके और वह अपने शहर और राज्य का नाम रोशन कर सके। इसको लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसमें पिछले साल भी आम लोगों का भरपूर सहयोग मिला था। जिसको देखते हुए एक बार फिर से 2024 में भी इस प्रतियोगिता को कराया जा रहा है। जिसको लेकर ऑडिशन की शुरुआत 11 जनवरी से शुरू कर दी गई है। 24 जनवरी 2024 को ऑडिशन और 31 जनवरी 2024 को फिनाले रखा गया है। फिनाले का आयोजन वि गार्डन मैरिज हॉल (जंगली जंक्शन ) में रखा गया है। जिसमें युवा अपना ऑडिशन आकर दे सकते हैं। इस दौरान चिराग सिंह,स्वाति प्रिया,चंदन कुमार,मनीषा कुमारी,सुभम वर्मा,शिवाक्छी सहित सोरय झा प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद थे। 

0 Response to "भागलपुर,शहर में मिस्टर एंड मिस परफेक्ट को लेकर ऑडिशन होने जा रहा है। जिसको लेकर दक्षिणी क्षेत्र के वी गार्डन (जंगली जंक्शन )में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article