-->

Translate

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी सुमन कृष्णकांत ने बिहार की बेटियों को किया दिल्ली में सम्मानित!

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी सुमन कृष्णकांत ने बिहार की बेटियों को किया दिल्ली में सम्मानित!


नई दिल्ली  । बिहार की मशहूर बाल कलाकार  LBFC TRUST Brand ambassador  लाडो बानी पटेल और उनकी मां समाजसेवी रागिनी पटेल  (President LBFC TRUST ),, के  द्वारा गरीबों, असहाय और ज़रूरतमंद लोगों के हित में लगातार किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर महिला दक्षता समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन कृष्णकांत ने अपने दिल्ली आवास पर मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सुमन कृष्णकांत बिहार की बेटी लाडो बानी पटेल से मिलकर काफी  खुश नजर आईं और कहा कि ऐसे ही बच्चे देश का भविष्य हैं, जो मेरे काम को आगे लेकर जाएंगे।


वहीं, सुमन कृष्णकांत से प्रशंसा पाकर लाडो बानी पटेल और रागिनी पटेल ने उनका धन्यवाद किया। रागिनी पटेल ने कहा कि महिला अधिकारों को लेकर लंबे समय से काम करने वाली देश विदेश में प्रसिद्ध सुमन कृष्णकांत जैसी महिला से सम्मान पाना उनके लिये गौरव की बात है। रागिनी ने कहा कि इस सम्मान ने उनके अंदर समाजसेवा को लेकर एक नई ऊर्जा का संचार किया है, जो आगे उनके कार्यों में भी अवश्य नज़र आएगा।




बता दें कि महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ साल 1976 में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति कृष्णकांत की पत्नी सुमन कृष्णकांत ने प्रमिला दंडवते, मृदुला सिन्हा और डॉ. सुशीला नैय्यर के साथ एक सहायता समूह के रूप में महिला दक्षता समिति का गठन स्थापित किया। इसकी शाखाएँ पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों के कुछ शहरों में भी हैं।



महिला दक्षता समिति के मूल सिद्धांत "स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण और समानता" हैं, इसने अपने मिशन को बेजोड़ उत्साह के साथ निर्धारित किया है और गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद वर्गों को एक बेहतर आज और एक आशाजनक कल प्रदान करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

0 Response to "भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी सुमन कृष्णकांत ने बिहार की बेटियों को किया दिल्ली में सम्मानित! "

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article